ज्योग्राफी किसे कहते हैं ? Geography Ke Janak और शुरुआत।
अंग्रेजी शब्द ज्योग्राफी (Geography) दो शब्दों से मिलकर बना है – Geo (ज्यो) अर्थात पृथ्वी, तथा Grapho (ग्रेफो) अर्थात वर्णन इस प्रकार ज्योग्राफी का अर्थ है- ‘पृथ्वी का वर्णन’। और ज्योग्राफी के जनक (Geography Ke Janak) “हिकेटियस” को माना जाता है। ज्योग्राफी को हिंदी में (geography ka Hindi meaning) भूगोल होता है।
भूगोल (Geography) को एक विषय के रूप में भी पढ़ाया जाता हैं। इसके अंतर्गत नदियों, पर्वतों, मानचित्रों, ग्रहो, तारामंडल, आकाशगंगा, मन्दाकिनी, तारे, सूर्य, चन्द्रमा आदि का अध्ययन छात्रों को कराया जाता हैं। इसमें पृथ्वी की आंतरिक एवं बाहरी संरचना का सम्पूर्ण अध्ययन किया जाता हैं।
भूगोल की परिभाषा | Definition of Geography
भूगोल की परिभाषाएं अनेक विद्यानों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा दी गयी हैं, जिनमें से मुख्य इस प्रकार हैं-
- वर्नहार्ड महोदय के अनुसार – “भूगोल पृथ्वी की सतह को अध्ययन का केंद्र मानकर उसे समझाने की प्रक्रिया हैं।”
- टॉलमी महोदय के अनुसार – “भूगोल वह आभामय विज्ञान हैं, जो पृथ्वी की झलक स्वर्ग में देखता हैं।”
- होम्स महोदय के अनुसार – “भूगोल में पृथ्वी के उस भाग का अध्ययन किया जाता हैं, जो मानव के रहने का स्थान हैं।”
- कांट महोदय के अनुसार – “भूगोल भूतल के क्षेत्र में विवेचनात्मक अध्ययन करने वाला विषय हैं।”
भूगोल (Geography) के कुछ शुरुआती तथ्यों के बारे में।
- अंग्रेजी शब्द ज्योग्राफी दो शब्दों से मिलकर बना है- Geo (ज्यो) अर्थात पृथ्वी, तथा Grapho (ग्रेफो) अर्थात वर्णन इस प्रकार ज्योग्राफी का अर्थ है- ‘पृथ्वी का वर्णन’।
- हिकेटियस को भूगोल का जनक कहा जाता है।
- सर्वप्रथम वेगनर महोदय ने महाद्वीप एवं महासागर की उत्पत्ति की स्पष्ट व्याख्या दी थी।
- वेगनर के अनुसार कार्बोनीफेरस युग में विश्व के सभी महादेश आपस में जुड़े हुए थे एवं एक महान स्थलखण्ड पेजिया के रूप में विद्यमान थे।
- ऑस्ट्रेलिया, अण्टार्कटिका, प्रायद्वीपीय भारत, अफ्रीका एवं दक्षिणी अमेरिका मिलकर इस स्थलखण्ड के दक्षिणी भाग थे, जिसे गोंडवानालैण्ड कहा जाता है।
- उत्तरी अमेरिका, यूरोप एवं एशिया इस स्थलखण्ड के उत्तरी भाग थे, जिसे अंगारालैण्ड या लौरेशिया कहा जाता है।
- गोंडवानालैण्ड और अंगारलैण्ड, दोनों खण्डों के बीच टेथिस सागर स्थित था।
- कार्बोनीफेरस युग में पेंजिया का विखण्डन प्रारम्भ हुआ।
- वेगनर के अनुसार, महाद्वीपों का प्रवाह दो दिशाओं में हुआ – एक भूमध्यरेखा की ओर, जो उस समय वर्तमान अल्पाइन पर्वतों के क्षेत्र से होकर गुजरती थी
- एवं दूसरा पश्चिम की ओर।
- विषुवत रेखा की ओर प्रवाह के कारण विषुवतरेखीय भाग में उभार से उत्पन्न गुरुत्वाकर्षण बल माना गया।
- यूरेशिया, अफ्रीका एवं प्रायद्वीपीय भारत के भूमध्यरेखा की ओर प्रवाहित होने एवं एक-दूसरे के समीप आने से अल्पाइन एवं हिमालय पर्वत श्रेणियों का निर्माण हुआ।
- इसी प्रकार एण्डीज एवं रॉकी पर्वत श्रृंखलाओं का निर्माण पश्चिम की ओर प्रवाहित होते हुए उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी किनारों के समुद्र तल की चट्टानों की रुकावट के कारण मुड़ जाने से हुआ।
इस पोस्ट में हमने अंग्रेजी शब्द ज्योग्राफी (Geography) दो शब्दों से मिलकर बना है – Geo (ज्यो) अर्थात पृथ्वी, तथा Grapho (ग्रेफो) अर्थात वर्णन इस प्रकार ज्योग्राफी का अर्थ है- ‘पृथ्वी का वर्णन’। और ज्योग्राफी के जनक (Geography Ke Janak) “हिकेटियस” को माना जाता है। ज्योग्राफी को हिंदी में (geography ka Hindi meaning) भूगोल होता है। आगे आने वाली भूगोल (Geography) की पोस्ट में हम नदियों, पर्वतों, मानचित्रों, ग्रहो, तारामंडल, आकाशगंगा, मन्दाकिनी, तारे, सूर्य, चन्द्रमा आदि के बारे में अलग अलग विस्तार से जानकारी लेंगे।
यह भी पढ़े –
One Comment